देश की खबरें | दिल्ली भाजपा ने जल संकट के मुद्दे पर केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के मुद्दे पर शुक्रवार को यहां सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के मुद्दे पर शुक्रवार को यहां सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

गुप्ता, दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी और अन्य पहले रिंग रोड के पास चंदगीराम अखाड़े के पास एकत्र हुए तथा फिर फ्लैग स्टाफ मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवास से लगभग 500 मीटर की दूरी पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सात साल में जल वितरण को लेकर घोषित की गईं योजनाएं अभी तक शुरू भी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल संकट के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है क्योंकि वह टैंकर माफिया से मिली हुई है।

शहर में पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली सरकार हरियाणा पर आरोप लगाती रही है।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी के लिए निर्धारित पानी की मात्रा से कम पानी छोड़ रही है और इसलिए शहर के कुछ हिस्सों में जल संकट उत्पन्न हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\