देश की खबरें | दिल्ली भाजपा ने मनाया पार्टी का 46वां स्थापना दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने रविवार को पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दीप प्रज्ज्वलित किया।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने रविवार को पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दीप प्रज्ज्वलित किया।

समारोह में पार्टी नेताओं ने भाषण दिए, जिनमें उन्होंने 1980 में स्थापना के बाद से भाजपा के उत्थान की सराहना की तथा 27 वर्षों के अंतराल के बाद दिल्ली में पार्टी की हालिया चुनावी जीत में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

सचदेवा ने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि हम एक ऐसी पार्टी का हिस्सा हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के धैर्यपूर्ण नेतृत्व से निर्देशित है।"

गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली के सामाजिक उत्थान और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "हमने हमेशा देश को पहले, पार्टी को दूसरे और खुद को अंत में रखा है। हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगी।"

इस कार्यक्रम के दौरान, हालिया चुनाव प्रचार के दौरान समर्पण के लिए 38 पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित कई वरिष्ठ नेता, विधायक, पार्षद और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट