देश की खबरें | कोविड टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक की केंद्र को प्रतिपूर्ति करेंगे दिल्ली, बिहारः सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और बिहार, जिन्होंने 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड रोधी टीके की निशुल्क एहतियाती खुराक देना शुरू कर दिया है, को इस उद्देश्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए टीकों के भंडार का उपयोग करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को प्रतिपूर्ति करनी होगी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली और बिहार, जिन्होंने 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड रोधी टीके की निशुल्क एहतियाती खुराक देना शुरू कर दिया है, को इस उद्देश्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए टीकों के भंडार का उपयोग करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को प्रतिपूर्ति करनी होगी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और बिहार के अनुरोध के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों में एहतियाती खुराक देने के लिए सत्र (सेशन) बनाने के वास्ते कोविन पोर्टल पर प्रावधान किया है।

उन्होंने मंत्रालय से सरकारी टीकाकरण केंद्रों में निशुल्क एहतियाती खुराक के रूप में कोविड टीके के उपलब्ध भंडार का उपयोग करने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वे खरीद के जरिये भंडार की प्रतिपूर्ति करेंगे।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय उनके प्रस्ताव पर सहमत हो गया है... लेकिन वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किए गए टीके की लागत की प्रतिपूर्ति करेंगे।’’

केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि 10 अप्रैल से निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड-​​19 रोधी टीकों की एहतियाती खुराक उपलब्ध होगी।

दिल्ली सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों में एहतियाती खुराक लेना बहुत आशाजनक नहीं रहा है इसलिए दिल्ली सरकार इस समूह के लिए सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर निशुल्क एहतियाती खुराक देने का इरादा रखती है।

बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, प्रत्यय अमृत ने केंद्र से कहा था, ‘‘चूंकि टीकों की खरीद में कुछ दिन लग सकते हैं, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया 18 से 59 वर्ष की आयु के लिए एहतियाती खुराक के रूप में टीकों के मौजूदा भंडार का इस्तेमाल करने अनुमति दें, जिनकी बाद में राज्य द्वारा खरीद के बाद फिर से प्रतिपूर्ति कर दी जायेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\