देश की खबरें | शिमला से ज्यादा 'ठंडी' हुई दिल्ली, 4.9 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिल्ली से अधिक है ।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिल्ली से अधिक है ।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''दिल्ली में 4.9 डिग्री की कंपकंपाती सर्दी इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान। दिल्ली, शिमला से ज्यादा ठंडी। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री है।दिल्ली के 24.1 डिग्री की तुलना में शिमला का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री है। शिमला में सर्दियों की ठंड का एहसास ज्यादा है।''

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को थोड़ी बेहतर हुई और यह 323 दर्ज किया गया हालांकि यह अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है। बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 358 था ।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

शुक्रवार को सापेक्षिक आर्द्रता 33 से 100 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा