देश की खबरें | दिल्ली : एक से 30 जनवरी तक औसत अधिकतम तापमान 13 वर्षों में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में इस महीने 30 जनवरी तक औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 वर्षों में सबसे कम है। मंगलवार तक के आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी दिल्ली में इस महीने 30 जनवरी तक औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 वर्षों में सबसे कम है। मंगलवार तक के आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 13 वर्षों में दूसरी बार सबसे कम रहा।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंकड़ों के मुताबिक, एक से 30 जनवरी के दौरान दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 वर्षों में सबसे कम है। जनवरी 2012 में पूरे महीने का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.7 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री रहा था जबकि जनवरी 2013 में यह क्रमश 19 डिग्री और 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम कार्यालय ने बुधवार को अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश 10 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में मंगलवार रात 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज