देश की खबरें | दिल्ली: महिला से दुर्व्यवहार के आरोपी ऑटो चालक की पुलिस से बचने के दौरान सड़क हादसे में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने से भागने की कोशिश के दौरान एक ऑटोरिक्शा चालक की एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसे एक महिला से कथित दुर्व्यवहार के मामले में थाने लाया गया था।

नयी दिल्ली, छह नवंबर उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने से भागने की कोशिश के दौरान एक ऑटोरिक्शा चालक की एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसे एक महिला से कथित दुर्व्यवहार के मामले में थाने लाया गया था।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मजनू का टीला क्षेत्र निवासी राहुल के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि शनिवार रात करीब सवार 11 बजे 40 वर्षीय महिला सिविल लाइंस थाने आई और आरोप लगाया कि मेट्रो स्टेशन पर एक ऑटोरिक्शा चालक ने उससे दुर्व्यवहार किया।

कांस्टेबल राकेश, प्रेम और नरेश महिला के साथ विधानसभा मेट्रो स्टेशन गए और वहां ऑटोरिक्शा चालक को नशे की हालत में पाया। उन्होंने उसे अपने साथ थाने आने को कहा।

थाने पहुंचने के बाद जब राहुल गेट के बाहर अपना ऑटोरिक्शा खड़ा कर रहा था तो शिकायतकर्ता आक्रामक हो गई। डीसीपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने महिला को शांत करने की कोशिश की। इसी बीच राहुल गेट से फरार हो गया और उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राहुल को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 304 ए के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

डीसीपी कलसी ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहुल के परिजन थाने के सामने जमा हो गए और तीन-चार घंटे तक प्रदर्शन किया और शिकायत करने वाली महिला से मिलने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों से जाने का अनुरोध किया गया और आश्वासन दिया गया कि उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\