देश की खबरें | हंगामे के बीच दिल्ली विधानसभा कुछ देर के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के जोरदार हंगामें के बीच मंगलवार को सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के जोरदार हंगामें के बीच मंगलवार को सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन में बहस की शुरुआत तब हुई जब, "निजी कंपनी की वजह से केंद्र सरकार के खजाने और जनता को हुए वित्तीय नुकसान के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जांच नहीं कराए जाने को लेकर चर्चा हुई।"

चर्चा की शुरुआत करते हुए आप विधायक मदन लाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के करोड़ों रुपये ''लूटे'' गए।

भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग की।

भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद अध्यक्ष ने जितेंद्र महाजन को मार्शल से बाहर करवा दिया।

सदन में दोनों पक्षों के बीच हंगामे के चलते गोयल ने दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू