देश की खबरें | दिल्ली : दुकानदार से वसूली करने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक दुकानदार से पिस्तौल के जोर पर 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक दुकानदार से पिस्तौल के जोर पर 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक किराड़ी के सुलेमान नगर का रहने वाला आरोपी कपिल इससे पहले भी पांच आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। वह जमानत पर जेल से बाहर था।

पुलिस के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में मंगलवार को कपिल अपने एक साथी के साथ मनीष की दुकान पर गया और पिस्तौल दिखाकर 50 हजार रुपये की मांग की।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह के मुताबिक मनीष ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो दोनों आरोप वहां से फरार हो गए। हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला मनीष पंजाबी बस्ती नांगलोई में चांदी के बर्तनों की दुकान चलाता है।

कपिल मनीष की दुकान पर आता-जाता रहता था और उसके साथ दोस्ताना संबंध बना लिए थे। कपिल ने अपने बेटे के इलाज के लिए मनीष से 1700 रुपये भी लिए थे। करीब तीन दिन पहले कपिल ने मनीष से 45 हजार रुपये का प्रबंध करने का अनुरोध किया था।

पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मनीष के साथी की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड