देश की खबरें | दिल्ली: आंबेडकर विवि ने 2025-26 के लिए राजनीति शास्त्र में एमए, डी.लिट पाठ्यक्रम की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने बृहस्पतिवार को 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दो नए शैक्षणिक कार्यक्रम राजनीति शास्त्र में परास्नातक (एमए) और डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (डी.लिट) शुरू करने की घोषणा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ मई आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने बृहस्पतिवार को 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दो नए शैक्षणिक कार्यक्रम राजनीति शास्त्र में परास्नातक (एमए) और डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (डी.लिट) शुरू करने की घोषणा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय की कुलपति अनु सिंह लाठर ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी और स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया।

उन्होंने बताया, "इस वर्ष स्नातक स्तर पर कुल 1,123 और परास्नातक स्तर पर 1,491 सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी।"

लाठर ने विश्वविद्यालय के "समावेशी" और "सुलभ" शिक्षा मॉडल को रेखांकित करते हुए कहा, "हमारी फीस अत्यंत रियायती है क्योंकि विश्वविद्यालय पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्तपोषित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग छात्रों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। छात्रवृत्ति और छात्र कल्याण योजनाओं पर पिछले वर्ष 6.26 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए।"

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप ढाल रहा है और ‘अनुभवात्मक अधिगम’ (एक्सपीरिएंशल लर्निंग) पर ज़ोर दे रहा है।

लाठर ने कहा, "एनईपी के फील्ड वर्क पर ज़ोर देते हुए हमारे छात्र हरियाणा के राखीगढ़ी जैसे स्थलों पर व्यावहारिक अनुभव के लिए जा रहे हैं।"

डी.लिट कार्यक्रम साहित्य, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और डिज़ाइन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने या उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

लाठर ने बताया कि आमतौर पर डी.लिट को मानद उपाधि के रूप में दिया जाता है, लेकिन एयूडी में इसे अर्जित की जाने वाली शैक्षणिक उपाधि के रूप में शुरू किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू