जरुरी जानकारी | दिल्ली हवाई अड्डे के विस्तारित टर्मिनल-1 पर परिचालन इसी महीने सेः डायल सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल को विस्तारित टर्मिनल 1 (टी1) पर परिचालन इसी महीने चालू हो जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यातायात की क्षमता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल को विस्तारित टर्मिनल 1 (टी1) पर परिचालन इसी महीने चालू हो जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यातायात की क्षमता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इसी महीने में टी1 पर परिचालन शुरू हो जाएगा। हम टी2 से टी1 पर अपना काम चरणबद्ध ढंग से लेकर जाएंगे।’’

विस्तारित टी1 का उद्घाटन इस साल मार्च में किया गया था। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल तीन टर्मिनल हैं जिनमें टी1, टी2 और टी3 शामिल हैं।

जयपुरियार ने यहां ‘सीएपीए इंडिया एविएशन समिट 2024’ के दौरान बातचीत में कहा कि हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यातायात की क्षमता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की वर्तमान में 10 से 10.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता है जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता लगभग 2.2 करोड़ की है। यहां पिछले साल हवाई अड्डे पर करीब दो करोड़ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आवागमन हुआ था।

जयपुरियार ने कहा, ‘‘हमें अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि हमें कम से कम 8-10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। हमें वृद्धि पथ से आगे रहना होगा और इसके लिए हम विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि टी2 टर्मिनल को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बनाना भी एक विकल्प है। डायल अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता को 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की सोच रहा है।

फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रतिदिन लगभग 1,500 स्लॉट हैं और डायल इस संख्या में 500-700 तक की बढ़ोतरी की योजना पर काम कर रहा है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड