देश की खबरें | दिल्ली : मुठभेड़ के बाद गिरोह का वांछित सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह कथित रूप से एक गिरोह से जुड़ा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई उत्तर पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह कथित रूप से एक गिरोह से जुड़ा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह तीन बजकर करीब 50 मिनट पर मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी नितिन उर्फ ​​चोर के रूप में हुई है और वह जहांगीरपुरी थाने में दर्ज गोलीबारी और हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था।

उत्तर पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) भीष्म सिंह ने एक बयान में कहा, "नितिन ने भागने के प्रयास में पुलिस दल पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। आरोपी और पुलिस के बीच कुल चार गोलियां चलीं।"

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अब वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने आरोप लगाया कि नितिन गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एक स्थानीय गिरोह का सदस्य है और दावा किया कि वह जहांगीरपुरी क्षेत्र का एक कुख्यात अपराधी है।

डीसीपी ने कहा, "उसकी गिरफ्तारी से हमें गिरोह से जुड़े कई अन्य मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी।"

इस बीच, पुलिस ने नितिन के कब्जे से एक पिस्तौल, दो खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू