देश की खबरें | दिल्ली: मुठभेड़ के बाद प्रिंस तेवतिया गैंग से जुड़ा हथियार तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार को मुठभेड़ के बाद प्रिंस तेवतिया गिरोह से जुड़े एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह मई दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार को मुठभेड़ के बाद प्रिंस तेवतिया गिरोह से जुड़े एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात करीब दो बजे उस समय हुई जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने मनोज हथौड़ी को रोका।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मोटरसाइकिल पर सवार मनोज को रुकने के लिए इशारा किया गया लेकिन वह रुकने के बजाए भागने की कोशिश करने लगा। पीछा किए जाने के दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा जवाबी गोलीबारी में मनोज के दाहिने पैर में गोली लग गई और घायल होते ही उसे काबू में कर लिया गया। पुलिस को उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुई।

अधिकारी ने कहा कि घटना के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि प्रिंस तेवतिया गिरोह के प्रमुख सदस्य मनोज को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

प्रिंस तेवतिया गिरोह दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के लिए कुख्यात है। पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू