देश की खबरें | दिल्ली: 400 रुपये के लिए दोस्त की हत्या करने का आरोपी नशामुक्ति केंद्र से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शराब खरीदने के लिए 400 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में अपने ही दोस्त की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को नशामुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने शराब खरीदने के लिए 400 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में अपने ही दोस्त की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को नशामुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि आनंद विहार बस स्टैंड के पीछे एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है, जिसकी पहचान निराला के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और निराला को पास के अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंकित और निराला दोनों आनंद विहार में मजदूर थे।

अधिकारियों ने बताया कि अंकित ने निराला से शराब खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे, लेकिन निराला ने मना कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “उनके बीच बहस हुई और गुस्से में आकर अंकित ने निराला के सिर पर ईंट से वार कर दिया और उसकी जेब से 400 रुपये निकाल लिए।”

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी और संदेह से बचने के लिए अंकित ने खुद को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के इलाकों में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अपराध के बाद अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी