देश की खबरें | दिल्ली : पेट्रोल चोरी का विरोध करने वाले व्यक्ति को जलाने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के तिगरी में पेट्रोल चोरी की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति को कथित तौर पर जलाने और एक अन्य को गोली मारने के मामले में फरार 28 वर्षीय गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दक्षिणी दिल्ली के तिगरी में पेट्रोल चोरी की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति को कथित तौर पर जलाने और एक अन्य को गोली मारने के मामले में फरार 28 वर्षीय गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर मोहम्मद आसिफ उर्फ हकला, दीपक पंडित गिरोह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि आसिफ और उसके कुछ साथी 9 अप्रैल देर रात तिगरी के सी ब्लॉक स्थित छोटी मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल से पेट्रोल चुराने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, जब एक स्थानीय युवक मोहम्मद शान ने पेट्रोल चोरी का विरोध किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि शान के पड़ोसी सलमान ने जब पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी देने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे कथित तौर पर गोली मार दी।

अधिकारी के अनुसार, शान और सलमान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सलमान अब भी कोमा में है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पता चला कि आसिफ फरीदाबाद में छिपा हुआ है और बाद में उसे प्रह्लादपुर-सूरजकुंड सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान आसिफ ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि अपराध में फैजान, भूरी और अरमान भी उसके साथ थे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\