देश की खबरें | दिल्ली : पुलिस वाहन पर हमले के एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चोरी की गायों को लेकर एक टेंपो से भागने के दौरान पीछा करने पर पुलिस वाहनों पर हमला करने वाले एक आरोपी को घटना के एक साल से अधिक समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 सितंबर चोरी की गायों को लेकर एक टेंपो से भागने के दौरान पीछा करने पर पुलिस वाहनों पर हमला करने वाले एक आरोपी को घटना के एक साल से अधिक समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी जावेद मेवात के अंतरराज्यीय लुटेरों के गिरोह का सदस्य है। उन्होंने बताया कि एमबी रोड पर टी-प्वाइंट मंदिर मार्ग के पास जावेद के पहुंचने की सूचना मिली और पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक पिछले साल जून में ख्याला इलाके से चोरी की गायें ले जा रहे जावेद और उसके सात साथियों का पुलिस ने पीछा किया था। पीछा करने के दौरान उन्होंने पीसीआर वैन पर पथराव किया, कांच की बोतलें फेंकी जिससे पुलिस के चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जब पुलिस ने उनका पीछा करना जारी रखा, तो उन्होंने पुलिस को रोकने के लिए दो गायों को टेंपो से फेंक दिया और अपने टेंपो को अंधेरे में छोड़कर भाग गए। इस मामले में एक अदालत ने जावेद को भगोड़ा घोषित किया था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) जसमीत सिंह ने कहा कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में जावेद और उसके सहयोगियों की अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसलिए, गिरोह के सदस्यों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई और दो महीने बाद दिल्ली में जावेद के ठिकानों की पहचान की गई।

सिंह ने कहा, ‘‘सोमवार को, पुलिस की मौजूदगी का पता चलने पर जावेद ने भागने की कोशिश की। उसने अपनी पिस्तौल से पुलिस पर गोली भी चलाई। हालांकि, हमारी टीम ने आरोपी पर काबू पा लिया।’’

पुलिस ने कहा कि मौके से एक खाली खोका, एक कारतूस के साथ एक अर्द्ध-स्वचालित पिस्तौल बरामद की गई। डीसीपी ने कहा कि यह गिरोह बंदूक का डर दिखाते हुए कारों और मिनी ट्रक को लूटने में शामिल था। वे इन वाहनों का इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में राजमार्गों पर लूटपाट के लिए करते हैं।

उन्होंने कहा कि गिरोह के लोग दिल्ली से गायों को चुराकर ट्रक से मेवात इलाके में ले जाते हैं। पुलिस ने कहा कि जावेद पूर्व में दिल्ली और हरियाणा में हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, अपहरण, पुलिस पर हमला, चोट, साजिश और धमकी सहित 15 आपराधिक मामलों में शामिल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट