देश की खबरें | दिल्ली: शास्त्री पार्क में तेज रफ्तार मेट्रो फीडर ई-बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके के निकट जीटी रोड पर तेज रफ्तार मेट्रो फीडर ई-बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 जून उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके के निकट जीटी रोड पर तेज रफ्तार मेट्रो फीडर ई-बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान आमिर के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि आमिर सीमापुरी जा रहा था कि तभी जीटी रोड बस टर्मिनल के पास यह दुर्घटना हो गयी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आमिर के आगे एक घोड़ागाड़ी चल रही थी और जैसे ही वह उसके पास पहुंचा, घोड़े ने उसे कथित तौर पर लात मार दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया।

अधिकारी ने बताया, “आमिर के गिरने के तुरंत बाद पीछे से तेज गति से आ रही एक ई-बस ने उसे कुचल दिया। आमिर की मौके पर ही मौत हो गई।”

पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि घटना का सही क्रम पता चल सके और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की पुष्टि हो सके।

उन्होंने बताया, “मृत्यु का कारण गिरने और उसके बाद बस के नीचे आ जाना प्रतीत होता है। हालांकि, हम इस बात की तसदीक कर रहे हैं कि दुर्घटना कैसे हुई।”

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी