देश की खबरें | दिल्ली: वाहन को गलती से टक्कर लगने पर ई-रिक्शा चालक को गोली मारने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक व्यक्ति को एक ई-रिक्शा चालक को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब ई-रिक्शा चालक की गाड़ी गलती से उस व्यक्ति की कार से टकरा गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जून दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक व्यक्ति को एक ई-रिक्शा चालक को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब ई-रिक्शा चालक की गाड़ी गलती से उस व्यक्ति की कार से टकरा गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 23 जून की सुबह विनय (30) अपने ई-रिक्शा में अमित विहार से वापस अपने घर सबोली जा रहा था। उन्होंने बताया कि गगन सिनेमा के पास मोड़ते समय उसका ई-रिक्शा कथित रूप से एक काले रंग की कार से टकरा गया।

अधिकारी ने बताया कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) चालक समीर शर्मा (46) ने गुस्से में आकर कथित तौर पर पिस्तौल निकाली और विनय पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि जीटीबी अस्पताल से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने बताया कि जीटीबी अस्पताल में ही पीड़ित का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि विनय के बयान के आधार पर नंद नगरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और धारा 3(5) (संयुक्त जवाबदेही) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद समीर को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपनी महिला साथी के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने उसकी महिला साथी को भी पकड़ लिया है।

पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल पिस्तौल और काली एसयूवी जब्त कर ली गई है।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी का उद्देश्य और आरोपी की संभावित आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू