देश की खबरें | दिल्ली : पांच साल से फरार रोहित चौधरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोहित चौधरी गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है जो पांच साल से फरार था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मई रोहित चौधरी गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है जो पांच साल से फरार था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, नांगलोई के ज्वालापुरी निवासी मोहम्मद जावेद को हर्ष विहार थाने में दर्ज गैर इरादतन हत्या के प्रयास के 2017 के एक मामले में 2020 में भगोड़ा घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि जावेद को 28 मई को नांगलोई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) हर्ष इंदौरा ने बताया कि जावेद का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई थी और उसे पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जावेद ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह 2013 से 2024 तक रोहित चौधरी गिरोह का सक्रिय सदस्य था और कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा, जिसमें 2015 में इंद्रलोक इलाके के पास गैंगस्टर सुंदर की हत्या भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि सुंदर की हत्या, तिहाड़ जेल के अंदर चौधरी के सहयोगी अर्जुन की हत्या का कथित तौर पर बदला लेने के लिए की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि जावेद का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हत्या, डकैती और चोरी से लेकर शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के तहत 15 मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड