देश की खबरें | दिल्ली, नौ राज्यों से कोविड-19 संक्रमण के 75 प्रतिशत मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में दर्ज कोविड-19 के मामलों में 75.01 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में दर्ज कोविड-19 के मामलों में 75.01 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं।

मंत्रालय के शुक्रवार को अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3,32,730 नए मामले दर्ज किये गये जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,62,63,695 हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक रोजाना के मामले 67,013 दर्ज किये गये। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 34,254 मामले जबकि केरल में संक्रमण के 26,995 नए मामले दर्ज किये गये।

भारत में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,28,616 है जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 14.93 प्रतिशत है। एक दिन में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मामलों में रिकॉर्ड 1,37,188 मामलों की वृद्धि हुई है।

भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या का 59.12 प्रतिशत मामला पांच राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से है।

मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली और 11 राज्य - महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में संक्रमण के रोजाना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।

देश में पिछले 24 घंटे में 1,93,279 मरीजों के ठीक होने के साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,36,48,159 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से कुल 2,263 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मौत के नए मामलों में 81.79 प्रतिशत मामले दिल्ली और नौ राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौत (568) हुई है। इसके बाद दिल्ली में 306 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

दूसरी ओर विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीका लेने वालों की संख्या 13.54 करोड़ को पार कर गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि सुबह सात बजे तक जारी अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 19,38,184 सत्रों में कुल 13,54,78,420 टीके की खुराक दी गयी है।

इनमें 92,42,364 स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गयी और 59,04,739 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी। अग्रिम मोर्चा के 1,17,31,959 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी और अग्रिम मोर्चा के 60,77,260 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी।

इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 4,85,34,810 और 65,21,662 लोगों तथा 45 साल से अधिक उम्र के 4,55,64,330 और 19,01,296 लोगों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गयी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक हुए टीकाकरण के तहत 59.08 प्रतिशत आठ राज्यों - महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल से है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 31 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गयी।

टीकाकरण अभियान के 97 वें दिन (22 अप्रैल, 2021 को) 31,47,782 टीके की खुराक दी गयी। बृहस्पतिवार को 28,683 सत्रों में कुल 19,25,873 लोगों को टीके की पहली खुराक और 12,21,909 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\