देश की खबरें | दिल्ली: लहसुन की फली जैसे दिखने वाले पैकेट में छिपाई गई 60 ग्राम कोकीन बरामद, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में लहसुन की फली जैसे दिखने वाले पॉलीथीन के पैकेट में छिपाई गई लगभग 60 ग्राम कोकीन बरामद की और इस सिलसिले में नाइजीरिया के एक नागरिक समेत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल पुलिस ने दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में लहसुन की फली जैसे दिखने वाले पॉलीथीन के पैकेट में छिपाई गई लगभग 60 ग्राम कोकीन बरामद की और इस सिलसिले में नाइजीरिया के एक नागरिक समेत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंकित कुमार (25) और चिमेजी फैबिय चिडोलु उर्फ ​​फैबियन (29) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि वे कथित तौर पर रहमान उर्फ ​​रेमंड के निर्देशों पर काम कर रहे थे। अधिकारी के अनुसार, रहमान को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले गिरोह का प्रमुख व्यक्ति माना जाता है। वे एक विदेशी फोन नंबर के माध्यम से यह काम कर रहे थे।

सरोजिनी नगर थाने की एक टीम 14 अप्रैल की रात लीला होटल गोल चक्कर के पास नियमित गश्त पर थी कि तभी उसने एक सफेद कार को चौकी की ओर आते देखा।

अधिकारी ने बताया कि रुकने का इशारा किए जाने पर चालक ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि वाहन की तलाशी लेने पर इसमें से छिपाकर रखी गई लहसुन की फली जैसी दिखने वाली 25 पॉलिथीन मिलीं।

पुलिस ने बताया कि जांच करने पर इस पदार्थ के कोकीन होने का पता चला जिसका वजन 34 ग्राम था।

इसने कहा कि वाहन चालक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है और उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ की तस्करी में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी