देश की खबरें | दिल्ली: हत्या के प्रयास के मामले में 38 वर्षीय वांछित अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के प्रयास के एक मामले में 38 वर्षीय वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के प्रयास के एक मामले में 38 वर्षीय वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बाहरी दिल्ली के सुल्तान पुरी के रहने वाले सुधीर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, वह (सुधीर) राज पार्क थानाक्षेत्र का कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन सहित 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सुधीर 14 दिसंबर को राज पार्क थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। यह मामला संपत्ति विवाद और एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के लिए दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि बाहरी दिल्ली में उसकी (सुधीर) गतिविधि के बारे में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के एक दल ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुधीर ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने आपराधिक इतिहास का विवरण बताया।

पुलिस ने बताया कि सुधीर ने आठवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया और मजदूरी करने लगा तथा इसके बाद वह जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह में शामिल हो गया। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड