देश की खबरें | दिल्ली : अगस्त में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का टूट 13 साल का साल का रिकॉर्ड , ऑरेंज अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो गत 13 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बारिश है। आईएमडी ने इसके साथ ही शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो गत 13 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बारिश है। आईएमडी ने इसके साथ ही शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई जिससे पारा लुढ़क गया और दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए मानक माने जाने वाले सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से लेकर शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट (24 घंटे की अविध) के बीच 139 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि रिज केंद्र में 149.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि यह कम से कम 13 साल में पहली बार हुआ है जब अगस्त महीने में एक दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई है। अब तक दिल्ली में अगस्त महीने के दौरान एक दिन में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 184 मिमी है जो दो अगस्त 1961 को दर्ज की गई था।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम, 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत है।

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि शनिवार दिन में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

आईएमडी ने दिल्ली के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जबकि रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश की वजह से मिंटो ब्रिज, मूलचंद अंडरपास और आईटीओ सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। जलजमाव की वजह से दिल्ली यातायात पुलिस ने कई अंडरपास को बंद कर दिया है और संबंधित जानकारी ट्विटर के माध्यम से लोगों को दे रही है।

दिल्ली में भारी बारिश वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचंकाक 67 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू