खेल की खबरें | अनिश्चित कोविड रिपोर्ट के कारण आल इंग्लैंड बैडमिंटन की शुरुआत में विलंब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. योनेक्स आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत में बुधवार को बड़ी संख्या में कोविड-19 परीक्षण के नतीजों की अनिर्णीत रिपोर्ट के कारण कुछ घंटों का विलंब हुआ।

बर्मिंघम, 17 मार्च योनेक्स आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत में बुधवार को बड़ी संख्या में कोविड-19 परीक्षण के नतीजों की अनिर्णीत रिपोर्ट के कारण कुछ घंटों का विलंब हुआ।

आयोजकों ने यह जानकारी दी।

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) और बैडमिंटन इंग्लैंड के संयुक्त बयान के अनुसार, ‘‘पुष्टि कर सकते हैं कि योनेक्स आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में हिस्सा लेने वाली टीमों के बीच बड़ी संख्या में कोविड-19 परीक्षण नतीजों को ‘अनिर्णीत’ माना गया और इसके बाद दोबारा नमूने लिए गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ साथ ही पुष्टि करता है कि मामूली संख्या में पॉजिटिव नतीजे भी आए और इंग्लैंड के जन स्वास्थ्य विभाग की सहमित से इन मामलों का पुन: परीक्षण किया गया। पुन: परीक्षण तक ये लोग पृथकवास में रहेंगे।’’

बयान के अनुसार, ‘‘नतीजतन यह टूर्नामेंट अब बुधवार 17 मार्च 2021 को ग्रीनविच मानक समय के अनुसार दोपहर दो बजे शुरू होगा।’’

यह प्रतिष्ठित सुपर 1000 टूर्नामेंट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रीनविच मानक समय के तहत सुबह नौ बजे शुरू होना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू