देश की खबरें | असम में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की शिकायत के बाद मतगणना में देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के तीन निर्वाचित प्रतिनिधियों समेत पांच विधायकों के वोटों को रद्द करने की कांग्रेस की मांग के बाद असम में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में देरी हुई है।

गुवाहाटी, 31 मार्च भाजपा के तीन निर्वाचित प्रतिनिधियों समेत पांच विधायकों के वोटों को रद्द करने की कांग्रेस की मांग के बाद असम में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में देरी हुई है।

कांग्रेस ने अपने विधायक सिद्दिकी अहमद को व्हिप का उल्लंघन कर ‘जानबूझकर’ प्रक्रिया का पालन नहीं करने को लेकर निलंबित भी कर दिया है।

पार्टी प्रवक्ता मंजीत महंत ने बताया कि असम के पार्टी मामलों के प्रभारी जितेंद्र सिंह, अभिषेक मनु सिंघवीं एवं प्रदेश पार्टी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त से ‘चुनाव नियमों का उल्लंघन करने को लेकर’ पांच विधायकों के वोटों को खारिज करने एवं उनके विरूद्ध कार्रवाई करने की अपील की।

कांग्रेस ने पहले ही निलंबित कर दिये गये अपने विधायक शशिकांत दास, बीपीएफ के विधायक दुर्गादास बोरो और तीन भाजपा विधायकों-- हितेंद्र नाथ गोस्वामी, गणेश लिंबू और संजय किशन के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। दिसंबर में पार्टी से निलंबित कर दिये गये दास ने मंगलवार को कहा था कि वह विकास को लेकर राज्यसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अपने निलंबित विधायक पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने एवं अन्य विधायकों द्वारा चुनाव नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए वीडियो एवं दस्तावेजी सबूत सौंपे हैं।

निर्वाचन अधिकारी अब मतणना शुरू करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे संपन्न हुआ और पांच बजे मतगणना शुरू होने वाली थी लेकिन अब कांग्रेस की शिकायत के बाद देरी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी