रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि देश के विरोधियों को कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने का कोई मौका नहीं मिले।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक उच्च स्तरीय बैठक में सिंह ने सशस्त्र बलों की संचालन तैयारियों की समीक्षा की। सिंह ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों से कहा कि वे देश के सामने किसी भी संभावित बाहरी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए "पूरी तरह से सतर्क" रहें।

वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सिंह को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ ही चीन से लगी सीमा से सटे इलाकों की स्थिति से अवगत कराया।

सिंह ने सशस्त्र बलों को यह भी निर्देश दिया कि देश की अर्थव्यवस्था पर महामारी के प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर वित्तीय संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने शीर्ष सैन्य कमांडरों को ऐसे कार्यों और परियोजनाओं की पहचान करने को कहा जिनसे अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में सहायता मिल सकती है।

बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया, रक्षा सचिव अजय कुमार और सचिव रक्षा (वित्त) गार्गी कौल ने भी भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड