खेल की खबरें | गत चैम्पियन भारत ने पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी के पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से रौंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां जूनियर पुरुष एशिया कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पूल ए के एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड को 11-0 से रौंद दिया।।

मस्कट, 27 नवंबर गत चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां जूनियर पुरुष एशिया कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पूल ए के एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड को 11-0 से रौंद दिया।।

पूल ए में भारत और थाईलैंड के अलावा चीनी ताइपे, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।

पूल बी में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, मेजबान ओमान और चीन शामिल हैं।

भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडाल (दूसरे मिनट, 24वें मिनट), अर्शदीप सिंह (आठवें मिनट), गुरजोत सिंह (18वें, 45वें मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (19वें, 52वें मिनट), दिलराज सिंह (21वें मिनट) और मुकेश टोप्पो (59वें मिनट) ने मैदानी गोल दागे। शारदा नंद तिवारी (10वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागा जबकि रोहित (29वें मिनट) ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया।

भारत बृहस्पतिवार को जापान से भिड़ेगा।

खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरूआत की और पहले ही क्वार्टर में तीन गोल दाग दिये।

अरिजीत ने रिवर्स फ्लिक से गोल करने की शुरूआत की और अर्शदीप ने रिबाउंड पर आसानी से बढ़त दोगुनी कर दी।

बाद में शारदा नंद ने 10वें मिनट में ताकतवर ड्रैग फ्लिक से गोल किया।

भारत ने थाईलैंड के डिफेंस पर दबदबा जारी रखा और बार बार प्रतिद्वंद्वी टीम के खेमे में सेंध लगाई लेकिन गोलकीपर थाविन फोमजंट ने कुछ बेहतरीन बचाव किये।

गुरजोत ने जल्द ही स्कोर 4-0 कर दिया। एक मिनट बाद सौरभ ने भी गोलकीपर को छकाकर गोल दागा।

भारत के लिए लगातार गोल हो रहे थे जिसमें दिलराज ने लंबे पास को डिफ्लेक्ट करते हुए शानदार मैदानी गोल किया।

अरिजीत ने बायें कॉर्नर के ऊपर से 24वें मिनट में अपना दिन का दूसरा गोल दागा।

रोहित ने पहले हाफ से एक मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलते हुए टीम की बढ़त 8-0 कर दी।

दूसरे हाफ में भारतीय टीम संयमित दिख रही थी और उसने आक्रामक रहने के बजाय आराम से गोल किये। गुरजोत ने तीसरे क्वार्टर में एक गोल किया।

चौथे क्वार्टर में भारतीयों ने चतुराई भरी हॉकी खेली जिसमें सौरभ और टोप्पो के गोल किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड