खेल की खबरें | मुंबई मैराथन का आकर्षण होंगे गत चैंपियन हेले लेमी बरहानु, एंचियालेम हेमानोट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन और प्रतियोगिता के रिकॉर्ड धारक इथोपिया के हेले लेमी बरहानु और एंचियालेम हेमानोट 21 जनवरी को यहां होने वाली टाटा मुंबई मैराथन के 19वें सत्र का आकर्षण होंगे।

मुंबई, पांच जनवरी गत चैंपियन और प्रतियोगिता के रिकॉर्ड धारक इथोपिया के हेले लेमी बरहानु और एंचियालेम हेमानोट 21 जनवरी को यहां होने वाली टाटा मुंबई मैराथन के 19वें सत्र का आकर्षण होंगे।

मुंबई मैराथन विश्व एथलेटिक्स की गोल्ड लेबल की रोड रेस है।

पिछले साल बरहानु ने दो घंटे सात मिनट 32 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता था।

महिला वर्ग में हेमानोव ने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए दो घंटे 24 मिनट 15 सेकेंड के टूर्नामेंट के रिकॉर्ड समय के साथ खिताब अपने नाम किया था।

हालांकि दोनों धावकों के लिए 2024 में फिर से खिताब जीतना आसान काम नहीं होगा। इस बार छह अन्य पुरुष तथा दो अन्य महिला धावक ऐसे हैं जिनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्तमान के मुंबई के कोर्स रिकॉर्ड से बेहतर है।

प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि चार लाख पांच हजार डॉलर है।

पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को 50 हजार डॉलर की समान इनामी राशि मिलेगी जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले धावकों को 25 हजार डॉलर मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाले धावकों के खाते में 10 हजार डॉलर की राशि आएगी।

प्रतियोगिता का मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ने वाले धावक को 15 हजार डॉलर का अतिरिक्त बोनस मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा