खेल की खबरें | गत चैम्पियन ओसाका उलटफेर का शिकार, बार्टी और अजारेंका भी चौथे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओसाका अमेरिका की अनिसिमोवा से 4-6, 6-3, 7-6 से हारने के बाद बाहर हो गयी।

ओसाका अमेरिका की अनिसिमोवा से 4-6, 6-3, 7-6 से हारने के बाद बाहर हो गयी।

बीस साल की अनिसिमोवा ने मार्गरेट कोर्ट एरिना में तीसरे सेट में टाईब्रेकर से पहले दो मैच प्वाइंट बचाए और फिर ऐस लगाकर मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने ओसाका के 21 के मुकाबले 46 विनर्स लगाये।

अनिसिमोवा ने मैच के पहले गेम में दो बार डबल फॉल्ट करके 13वीं वरीयता प्राप्त ओसाका को शुरुआती ब्रेक दिया। लेकिन उसने दूसरे सेट में 15 विनर्स लगाये

अगले दौर में उनका सामना बार्टी से होगा जिन्होंने 30वीं वरीय कैमिला जार्जी पर 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। यह मैच ओसाका-अनिसिमोवा के मैच से बाद में शुरू हुआ था लेकिन इससे पहले खत्म हो गया।

बार्टी ने इसमें केवल आठ गेम गंवाये। विम्बलडन और 2019 फ्रेंच ओपन चैम्पियन बार्टी 1978 के बाद घरेलू चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली आस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश में जुटी हैं।

आस्ट्रेलियाई ओपन में दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका ने 15वीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराकर के चौथे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा क्रेसीकोवा से होगा जो पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके आगे बढ़ने में सफल रही।

अजारेंका ने 17 विनर जमाये जबकि स्वितोलिना ने लगातार सहज गलतियां की। मेलबर्न पार्क में 2012 और 2013 में खिताब जीतने वाली अजारेंका ने यह मैच 6-0, 6-2 से जीता।

क्रेसीकोवा ने 26वीं वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंकों से पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी करके 2-6, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की और पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में जगह बनायी।

अन्य मैचों में पांचवीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी ने 28वीं वरीयता प्राप्त वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-4, 6-1 से जबकि जेसिका पेगुला ने नूरिया परिजास डियाज को 7-6 (3), 6-2 से पराजित करके चौथे दौर में जगह बनायी।

पुरूष वर्ग में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने राडू एल्बोट पर 6-3, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की और अब उनका सामना डेनिस शापोवालोव से होगा।

शापोवालोव ने 23वें नंबर के खिलाड़ी रेली ओपेल्का को 7-6, 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।

विम्बलडन के उप विजेता माटियो बेरेटिनी ने 18 वर्षीय स्पेन के कार्लोस एल्काराज को 6-2, 7-6, 4-6, 2-6, 7-6 से शिकस्त दी।

मिओमीर केसमानोविच साथी सर्बियाई नोवाक जोकोविच की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए पहली बार मेजर टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे। उन्होंने 25वें वरीय लोरेंजो सोनेगो को 6-4, 6-7, 6-2, 7-5 से हराया। अब वह 17वें वरीय गेल मोंफिल्स के सामने होंगे जिन्होंने क्रिस्टियन गारिन की चुनौती 7-6, 6-1, 6-3 से समाप्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\