देश की खबरें | रक्षा मंत्रालय ने तटरक्षक बल के लिए छह गश्ती पोतों की खरीद का सौदा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए अगली पीढ़ी के छह अपतटीय गश्ती पोतों की खरीद के वास्ते ‘मझगांव डॉकयार्ड शिपबिल्डर्स लिमिटेड’ के साथ बुधवार को 1,614 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए अगली पीढ़ी के छह अपतटीय गश्ती पोतों की खरीद के वास्ते ‘मझगांव डॉकयार्ड शिपबिल्डर्स लिमिटेड’ के साथ बुधवार को 1,614 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस खरीद का उद्देश्य तटरक्षक बल की समुद्री सुरक्षा क्षमता को बढ़ाना है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के लिए अगली पीढ़ी के छह अपतटीय गश्ती पोतों की खरीद के वास्ते 20 दिसंबर को मझगांव डॉकयार्ड शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।’’

इसने कहा कि यह करार खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत कुल 1614.89 करोड़ रुपये में किया गया तथा खरीदे जा रहे छह पोतों में से चार मौजूदा पुराने अपतटीय गश्ती पोतों की जगह लेंगे और अन्य दो पोत तटरक्षक के बेड़े में वृद्धि करेंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ये आधुनिक और उच्च प्रौद्योगिकी वाले पोत निगरानी, कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव, समुद्री प्रदूषण से निपटने संबंधी प्रतिक्रिया और मानवीय सहायता सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’

इसमें कहा गया कि कई उच्च तकनीक वाली उन्नत सुविधाओं और उपकरणों से युक्त ये अपतटीय गश्ती पोत बहुउद्देशीय ड्रोन और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) क्षमताओं से लैस होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी