देश की खबरें | रक्षा मंत्रालय ने 7,800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को करीब 7,800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी, जिसमें एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट की खरीद भी शामिल है।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को करीब 7,800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी, जिसमें एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट की खरीद भी शामिल है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीएसी द्वारा मंजूर प्रस्तावों में 7.62x51 मिमी लाइट मशीन गन (एलएमजी) और भारतीय नौसेना के हथियार एमएच-60आर हेलीकॉप्टर की खरीद शामिल है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डीएसी की बैठक में करीब 7,800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।’’

बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय वायु सेना की दक्षता बढ़ाने के लिए, डीएसी ने भारतीय-आईडीडीएम श्रेणी के तहत एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर पर इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट की खरीद और तैनाती के लिए स्वीकृति प्रदान की है।’’

ईडब्ल्यू सूट भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से खरीदा जाएगा। मंत्रालय ने कहा, ‘‘डीएसी ने मशीनीकृत पैदल सेना और बख्तरबंद रेजिमेंट के लिए जमीन-आधारित स्वायत्त प्रणाली की खरीद को भी मंजूरी दे दी है जिससे मानवरहित निगरानी, गोला-बारूद, ईंधन और कल-पुर्जों की आपूर्ति तथा युद्ध क्षेत्र में हताहतों की निकासी जैसे विभिन्न कार्यों में मदद मिलेगी।’’

बयान में कहा गया है कि 7.62x51 मिमी एलएमजी और ब्रिज लेइंग टैंक (बीएलटी) की खरीद के प्रस्तावों को भी डीएसी ने मंजूरी दे है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ एलएमजी के शामिल होने से पैदल सेना बलों की लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। बीएलटी के साथ मशीनीकृत बलों की आवाजाही में तेजी आएगी।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘परियोजना शक्ति के तहत भारतीय सेना के लिए मजबूत लैपटॉप और टैबलेट की खरीद के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है। ये सभी खरीद केवल स्वदेशी विक्रेताओं से की जाएंगी।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय नौसेना के एमएच-60आर हेलीकॉप्टर की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए, डीएसी ने हथियारों की खरीद को लेकर स्वीकृति प्रदान की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला