देश की खबरें | दलित बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच जिले की एक अदालत ने 11 वर्षीय दलित बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बहराइच (उप्र), दो जुलाई बहराइच जिले की एक अदालत ने 11 वर्षीय दलित बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के मामलों की विशेष अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप कांत मणि ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अधिकारियों ने बताया कि पूरी राशि पीड़िता को उसके चिकित्सा खर्च के लिए दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव आराजीजोत केशव के निवासी कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के घर पर 19 अप्रैल 2024 को मांगलिक कार्यक्रम था जहां साफ-सफाई के लिए उसने दलित बच्ची को बुलाया था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान ही कृष्ण मुरारी ने बच्ची से दुष्कर्म।

पीड़िता की मां की तहरीर पर 22 अप्रैल 2024 को आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता (पाक्सो) संत प्रताप सिंह व अभियोजन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ 24 मई 2024 को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को आजीवन कारावास तथा एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स