देश की खबरें | मानहानि का मामला: राउत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई की अदालत में पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए और उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार नहीं किए।

मुंबई, 18 अगस्त जेल में बंद शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए और उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार नहीं किए।

राउत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा गया है।

मामले की सुनवाई कर रही शिवड़ी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने दिन की शुरुआत में जेल प्राधिकारियों से कहा था कि राउत को बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे अदालत के समक्ष पेश किया जाए।

मेधा के वकील विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि इसी के अनुसार, राउत मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित हुए और मामले में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार नहीं किए बल्कि खुद को बेकसूर बताया।

वकील ने बताया कि मामले की सुनवाई 19 सितंबर तक के लिए स्थगित की गई है।

मेधा ने राउत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है। राउत ने उन पर ‘‘100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले’’ में शामिल रहने का आरोप लगाया है।

मेधा ने अपनी शिकायत में कहा कि राउत द्वारा उन पर एवं उनके पति पर लगाये गये आरोप निराधार और अपमानजनक प्रकृति के हैं।

भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया की पत्नी ने कहा कि वह 15 और 16 अप्रैल की खबरें देखकर चकित रह गयीं कि राउत ने उन पर और उनके पति पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके में कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रख-रखाव को लेकर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल रहने का आरोप लगाया है।

उन्होंने अदालत से राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 499 और 500 के तहत मानहानि के आरोप में कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट