खेल की खबरें | दीपिका ने एशिया कप में दो स्वर्ण पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने एशिया कप तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले चरण में रविवार को यहां दो स्वर्ण पदक जीतकर मां बनने के 14 महीने बाद जीत की राह पकड़ी।

बगदाद, 25 फरवरी विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने एशिया कप तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले चरण में रविवार को यहां दो स्वर्ण पदक जीतकर मां बनने के 14 महीने बाद जीत की राह पकड़ी।

भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 14 पदक जीते जिनमें 10 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। भारत ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी सात फाइनल्स में जीत दर्ज की। उसने इसके अलावा तीन रजत पदक भी हासिल किये।

तीन बार की ओलंपियन दीपिका ने सिमरनजीत कौर को 6-2 से हराकर रिकर्व महिला खिताब जीता, जो जून 2022 के बाद उनका पहला खिताब है। उन्होंने आखिरी बार विश्व कप चरण 3 में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता था।

दीपिका की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने शूट ऑफ फिनिश में उज़्बेकिस्तान को 5-4 से पराजित करके स्वर्ण पदक हासिल किया।

भारत की रिकर्व पुरुष टीम और मिश्रित टीम ने एकतरफा फाइनल में बांग्लादेश को हराकर दो और स्वर्ण जीते।

इसके अलावा धीरज बोम्मदेवरा ने तरुणदीप राय को 7-3 से हराकर रिकर्व पुरुष वर्ग का जबकि प्रथमेश जावकर ने कुशल दलाल को 146-144 से हराकर कंपाउंड व्यक्तिगत खिताब जीता।

परनीत कौर ने ईरान की फतेमेह हेममती को 138-135 से हराकर कंपाउंड महिला खिताब हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\