विदेश की खबरें | दीपिका पादुकोण हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ हुईं शामिल, सम्मान पाने वाली पहली भारतीय अदाकारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है और इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करने वाली संभवतः वह पहली भारतीय कलाकार होंगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लॉस एंजिलिस, तीन जुलाई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है और इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करने वाली संभवतः वह पहली भारतीय कलाकार होंगी।

हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ का प्रबंधन करने वाले आधिकारिक संगठन ‘हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने बुधवार रात ‘इंस्टाग्राम’ पर यह खबर साझा की।

पोस्ट में बताया गया, “हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के ‘वॉक ऑफ फेम’ चयन पैनल द्वारा मोशन पिक्चर्स, टेलीविजन, थिएटर/प्रस्तुति, रेडियो, रिकॉर्डिंग और खेल मनोरंजन की श्रेणियों में कुछ मनोरंजन पेशेवरों को हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है।”

‘हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने बताया, “2026 के ‘वॉक ऑफ फेम’ श्रेणी में आपका (दीपिका पादुकोण) स्वागत करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है!।”

एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, मैरियन कोटिलार्ड, स्टेनली टुकी, रामी मालेक, रेचल मैकएडम्स, डेमी मूर, फिल्म निर्माता क्रिस कोलंबस और टोनी स्कॉट सहित कई लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेताओं के साथ-साथ दीपिका पादुकोण इस सम्मान को प्राप्त करने वाली भारतीय कलाकार होंगी।

पैनल ने 14 जून, 2024 को आयोजित एक बैठक में सैकड़ों नामांकनों में से इन कलाकारों का चयन किया और उसी दिन हॉलीवुड चैंबर के निदेशक मंडल द्वारा इसकी पुष्टि की गई।

अभिनेत्री (39) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “आभार...”।

वर्ष 2007 में ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत के बाद से दीपिका भारत के शीर्ष सितारों में से एक के रूप में उभरी हैं।

उन्होंने ‘लव आज कल’, ‘पीकू’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘पद्मावत’, ‘छपाक’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया है।

दीपिका ने हॉलीवुड में वर्ष 2017 में फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में विन डीजल के साथ काम किया था।

दीपिका को 2018 में टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया था और उन्हें ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड’ मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी