खेल की खबरें | वापसी में प्रभावित नहीं कर सकीं दीपिका, क्वालीफाइंग दौर में 37वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी भारतीय टीम में वापसी के दौरान क्वालीफाइंग दौर में प्रभावित करने में विफल रहीं और बुधवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में अंकिता भगत के पीछे 37वें स्थान पर रहीं।

पेरिस, 22 जून स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी भारतीय टीम में वापसी के दौरान क्वालीफाइंग दौर में प्रभावित करने में विफल रहीं और बुधवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में अंकिता भगत के पीछे 37वें स्थान पर रहीं।

दुनिया की तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रही थी। उन्होंने 72 निशाने के क्वालीफिकेशन दौर में 638 का निराशाजनक स्कोर बनाया जिससे वह कोरिया की ली गाहयुन से 37 अंक पीछे रहे जिन्होंने महिला रिकर्व वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

तीन बार की ओलंपियन दीपिका को इस तरह मुश्किल ड्रा मिलेगा और पूर्व नंबर एक तीरंदाज को दूसरे दौर में संभवत: कोरिया की चोई मिसुन से भिड़ना होगा जो रियो ओलंपिक 2016 की टीम स्वर्ण पदक विजेता हैं। पहले दौर में वह इटली चिरारा रेबागलियाटी के सामने होंगी।

अंकिता (644) 31वें स्थान से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहीं और उन्होंने 27वें स्थान पर काबिज तरूणदीप राय (670) के साथ मिश्रित युगल टीम बनायी।

प्रवीण जाधव ने भी तोक्यो ओलंपिक के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वापसी की, वह 688 अंक से 30वें स्थान पर रहे जबकि अनुभवी जयंत तालुकदार (667) ने 32वां स्थान हासिल किया। इससे रिकर्व पुरूष टीम ने ड्रा में आठवीं वरीयता प्राप्त की।

वहीं रिकर्व महिला टीम 13वें स्थान पर खिसक गयी।

इससे पहले भारतीय महिला कंपाउंड टीम कांस्य पदक प्लेऑफ में फ्रांस से पराजित हो गयी जबकि पुरूष टीम तुर्की से क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गयी।

विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेनाम ने एक दिन पहले क्वालीफाइंग में दूसरे स्थान पर रहकर उम्मीदें जगायी थी। लेकिन ज्योति, प्रिया गुर्जर और मुस्कान किरार की महिला तिकड़ी को सेमीफाइनल में ब्रिटेन से 228-231 से हार का सामना करना पड़ा।

कांस्य पदक के लिये खेलते हुए टीम दो अंक की बढ़त गंवा बैठी और फ्रांस की सोफी डोडेरमोंट, लोला ग्रांजियां और सैंड्रा हर्व की तिकड़ी से 231-233 से हार गयी।

भारतीय महिला टीम बाई मिलने से क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी और टीम ने ब्राजील को 230-227 से हराया था।

अभिषेक वर्मा, मोहन भारद्वाज और अमन सैनी की पुरूष टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 234-232 की जीत से शुरूआत की लेकिन तुर्की से महज एक अंक से 234-235 से हार गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू