देश की खबरें | दीपक स्ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (52 किग्रा) ने एकतरफा जीत दर्ज करके बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (52 किग्रा) ने एकतरफा जीत दर्ज करके बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इंडिया ओपन 2019 के स्वर्ण पदक विजेता दीपक ने पहले दौर के मुकाबले में कजाखस्तान के ओलजास बेनियाजोव को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी।

सोमवार को जीत दर्ज करने वाले भारतीयों में पुरुष वर्ग में नवीन कुमार (91 किग्रा) और महिला वर्ग में ज्योति (51 किग्रा) भी शामिल हैं।

नवीन ने अमेरिका के डारियस फुलगम को करीबी मुकाबले में 3-2 से जबकि ज्योति ने यूक्रेन की तातियाना कोब को 4-1 से हराया।

लेकिन शशि चोपड़ा (60 किग्रा), ललिता (69 किग्रा) और साक्षी (57 किग्रा) को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

शशि को ब्राजील की बीटरिज फेरेरा ने 5-0 से हराया जबकि ललिता को उज्बेकिस्तान की नवाबाखोर खामिदोवा ने इसी अंतर से पराजित किया। साक्षी अमेरिका की आंद्रिया मेडिना से 1-4 से हारी।

पुरुष वर्ग में नवीन बूरा (69 किग्रा) और अंकित खटाना (75 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली।

इस टूर्नामेंट में 30 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिये सात पुरुष और पांच महिला खिलाड़ियों को बुल्गारिया भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\