खेल की खबरें | दीपक चाहर की मांसपेशियों में खिंचाव, श्रीलंका श्रृंखला में खेलने पर संशय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गये जिससे उनके गुरूवार से शुरू हो रही श्रृंखला में खेलने पर संदेह बना हुआ है।

कोलकाता, 20 फरवरी भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गये जिससे उनके गुरूवार से शुरू हो रही श्रृंखला में खेलने पर संदेह बना हुआ है।

चाहर ने दोनों शुरूआती विकेट झटके और वह अपने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद में रन-अप के दौरान लंगड़ाने लगे और मैदान से बाहर चले गये।

उनकी चोट का स्थिति की गंभीरता का पता किया जा रहा है।

अगर यह ‘टीयर’ है तो उनका इंडियन सुपर लीग में खेलना भी संदिग्ध ही होगा जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में उनकी सेवाओं के लिये 14 करोड़ रूपये खर्च किये।

ग्रेड एक के टीयर को पूरी तरह ठीक होने और रिहैबिलिटेशन में छह हफ्ते का समय लगता है।

पर अभी उनका श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू में हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेलना निश्चित रूप से संदिग्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू