देश की खबरें | तमिलनाडु के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित चुका है तथा इसके और विकराल रूप धरने की आशंका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 24 नवंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित चुका है तथा इसके और विकराल रूप धरने की आशंका है।

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि तूफान बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरा सकता है।

यह भी पढ़े | सोना खरीदने के लिए सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनकर उभरा PhonePe.

विभाग ने कहा कि बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि यहां चेम्बरमबक्कम समेत कई जलाशयों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | निफ्टी 13,000 के पार, नई उंचाई पर खुला सेंसेक्स.

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी हिस्से के ऊपर निर्मित हुआ गहरे दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में तब्दील हो गया।

यह पुडुचेरी से 410 किलोमीटर और यहां से 450 किलोमीटर दूर स्थित है।

अगले चौबीस घंटे में चक्रवाती तूफान के और विकराल रूप धरने की आशंका है।

अगले 12 घंटे में इसके पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने और इसके बाद उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने की प्रबलआशंका है।

एक बुलेटिन में बताया गया कि तूफान, 25 नवंबर की शाम को कराईकल और मामल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरा सकता है।

इसके साथ ही 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने की आशंका है।

मछुआरों कोसमुद्र में न जाने की पहले ही हिदायत कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी