देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र, शनिवार सुबह तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से गुजरने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव के शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट को पार करने की ‘‘प्रबल संभावना’’ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 29 नवंबर बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव के शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट को पार करने की ‘‘प्रबल संभावना’’ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव पिछले छह घंटे की अवधि में नौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे इसी क्षेत्र में बरकरार रहा।

मौसम कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि गहरे दबाव का क्षेत्र त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 240 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, नागपट्टिनम से 330 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, पुडुचेरी से 390 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और चेन्नई से 430 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

उसने कहा, ‘‘इस बात की प्रबल संभावना है कि यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 29 नवंबर तक गहरे दबाव की अपनी तीव्रता बनाए रखेगा। चूंकि उत्तर-पश्चिम की ओर इसके बढ़ते हुए हवा की रफ्तार 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी, ऐसे में इसके 30 नवंबर की सुबह पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है।’’

चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हो गया।

शुक्रवार को चेन्नई और चेंगलपेट जिलों के विद्यालयों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट