देश की खबरें | भदोही में बक्से में मिला युवती का अधजला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही के गोपीगंज थाना इलाके में एक बक्से में शनिवार शाम एक युवती का आधा जला हुआ शव मिला। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है।

भदोही (उप्र), दो सितंबर भदोही के गोपीगंज थाना इलाके में एक बक्से में शनिवार शाम एक युवती का आधा जला हुआ शव मिला। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है।

पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर लाला नगर टोल प्लाजा के पास पड़े एक बक्से से पेट्रोल से जलने की गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बक्सा खोलने पर उसमें एक युवती का आधा जला हुआ शव मिला।

भदोही पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि यह शव लगभग 20 साल की युवती का है, जिसने सफ़ेद रंग का सूट पहन रखा था।

उन्होंने संभावना जताई कि युवती की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर एवं चेहरे को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर श्वान दस्ते समेत फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास जारी है। उन्‍होंने कहा कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्‍कर्म किये जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान