जरुरी जानकारी | विदेशी कोष की निकासी के कारण शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई, आठ जनवरी विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा, प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस बृहस्पतिवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा भी करेगी, जिससे पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 236.42 अंक गिरकर 77,962.69 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 62.45 अंक की गिरावट के साथ 23,645.45 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे।

आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,491.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\