जरुरी जानकारी | विदेशों में बाजार टूटने से सोयाबीन और पामेलीन में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कमी की अफवाह गलत निकलने से विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख कायम हो गया तथा दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन तथा सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

नयी दिल्ली, चार जून देश में खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कमी की अफवाह गलत निकलने से विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख कायम हो गया तथा दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन तथा सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार सूत्रों का कहना है कि अफवाहों के गलत निकलने से मलेशिया एक्सचेंज में बृहस्पतिवार रात को आधा प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में चार प्रतिशत की गिरावट आई थी जिसका सीधा असर घरेलू कारोबार पर भी दिखा। उल्लेखनीय है कि देश में खाद्यतेल की कमी को पूरा करने के लिए मुख्य रूप से सीपीओ और सोयाबीन डीगम का भारी मात्रा में आयात किया जाता है। इसी कारण से विदेशों में आई गिरावट के कारण घरेलू बाजार में सोयाबीन और सीपीओ तेल कीमत में गिरावट आई।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन बिजाई और कटाई के मौके पर इस तरह की अफवाहों से तिलहन कारोबार और विशेष रूप से किसानों के हौसले पस्त होते हैं। सूत्रों का मानना है कि ये अफवाह उड़ाने वाले वो लोग हैं जिनके मलेशिया और अर्जेन्टीना में प्रसंस्करण संयंत्र है और ये नहीं चाहते कि देश तेल तिलहन उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बने।

उन्होंने कहा कि अभी सोयाबीन की बिजाई हो रही है आगे सरसों, मूंगफली की भी होगी। ऐसे में अफवाह फैलाने वालों पर लगाम लगाना जरूरी होगा।

सूत्रों ने कहा कि तेल तिलहन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को बेहतर दाम देना सुनिश्चित करना होगा जिससे वे उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्साहित होंगे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,350 - 7,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,920 - 5,965 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,320 - 2,350 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,465 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,330 -2,380 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,430 - 2,530 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,200 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,750 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,550 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,480 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,380 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,600 - 7,650, सोयाबीन लूज 7,550 - 7,600 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\