जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में मंदी से तेल-तिलहनों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच चालू वित्त वर्ष के लिए लेखाबंदी का समय निकट आने के बीच सीमित कारोबार के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को लगभग सभी तेल कीमतों में गिरावट आई। दूसरी ओर उपलब्धता कम होने से बिनौला तथा स्थानीय मांग के कारण सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार रहा। मूंगफली सहित बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, 29 मार्च विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच चालू वित्त वर्ष के लिए लेखाबंदी का समय निकट आने के बीच सीमित कारोबार के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को लगभग सभी तेल कीमतों में गिरावट आई। दूसरी ओर उपलब्धता कम होने से बिनौला तथा स्थानीय मांग के कारण सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार रहा। मूंगफली सहित बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज और मलेशिया एक्सचेंज में मंदी के रुख के साथ-साथ वार्षिक लेखाबंदी का समय निकट होने से कारोबार का स्तर कम रहा जिससे तेल-तिलहन कीमतों पर दबाव रहा।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि ऊंचे भाव पर मांग कमजोर रहने और विदेशों में गिरावट के कारण कच्चे पाम तेल (सीपीओ) और पामोलीन के भाव हानि के साथ बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का स्थायी एवं सुरक्षित उपाय देश में तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाना ही हो सकता है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,575-7,625 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,725 - 6,820 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,610 - 2,800 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,410-2,485 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,460-2,560 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,800 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,550।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,050 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,050 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,580 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,340 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना - 7,675-7,725 रुपये।

सोयाबीन लूज 7,375-7,475 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड