देश की खबरें | भाजपा, जजपा के गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने पर फैसला बाद में लिया जाएगा: धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को कहा कि भाजपा-जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन मजबूत स्थिति में है और बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने पर कोई फैसला बाद में लिया जाएगा।

चंडीगढ़, तीन अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को कहा कि भाजपा-जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन मजबूत स्थिति में है और बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने पर कोई फैसला बाद में लिया जाएगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह के उस सुझाव के संबंध में पूछे जाने पर कि भाजपा को हरियाणा में सभी लोकसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए, धनखड़ ने कहा कि इस बारे में सही समय पर निर्णय लिया जाएगा।

धनखड़ ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अभी हम गठबंधन में हैं। यह सवाल भविष्य से जुड़ा है, और समय आने पर पार्टी इस बारे में फैसला लेगी।’’

धनखड़ ने हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीट बरकरार रखने की तैयारी करने का आग्रह किया था, जिससे ऐसा संकेत गया कि चुनाव में पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

उनके इस बयान के बारे में पूछे जाने पर धनखड़ ने कहा, ‘‘फिलहाल यह काल्पनिक (प्रश्न) है। अभी हम गठबंधन में हैं और हमारी सरकार बेहतर ढंग से चल रही है।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस पूरे मामले को ऐसे ढंग से पेश किया जैसे कि भाजपा ने कोई अन्याय किया हो। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन लोगों को उनकी ‘नौटंकी’ का पता चल गया है। इस तरह का विमर्श बनाना और उसे देश में फैलाना कांग्रेस की आदत है, लेकिन जनता समझदार हैं।’’

गौरतलब है कि आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी को पिछले महीने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज