देश की खबरें | शिंदे धड़े को शिवसेना के रूप में मान्यता देने का फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक : आदित्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना के रूप में मान्यता देने और उसे तीर-कमान चुनाव चिह्न आवंटित करने का उसका फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

मुंबई, 12 मार्च शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना के रूप में मान्यता देने और उसे तीर-कमान चुनाव चिह्न आवंटित करने का उसका फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि इस समय ‘सीएम’ (चीफ मिनिस्टर यानी मुख्यमंत्री) का मतलब ‘करप्ट मैन’ (भ्रष्ट व्यक्ति) है। उन्होंने कहा कि ‘‘अवैध और असंवैधानिक मुख्यमंत्री को निश्चित रूप से जाना होगा।’’

आदित्य ठाकरे ने उत्तरी मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना के रूप में मान्यता देने और उसे तीर-कमान चुनाव चिह्न आवंटित करने का निर्वाचन आयोग का फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) को आवंटित मशाल का चिह्न एकमात्र ऐसा प्रकाश है जो विश्वासघात और पीठ में छुरा घोंपने से हुए अंधेरे को मिटाएगा।

उन्होंने कहा कि शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों ने उस सरकार को गिराने का ‘‘गंदा काम’’ किया जिसने सत्ता में रहते हुए कोविड-19 महामारी से निपटने और चक्रवात एवं बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की कठिनाइयों को दूर करने का अच्छा काम किया था।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब भी मुंबई निकाय चुनाव होंगे, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की जीत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू