विशेषज्ञों की सलाह पर निर्भर करेगा लॉकडाउन को बढ़ाने के संबंध में फैसला : पलानीस्वामी

तमिलनाडु में दर्जनों सरकारी समितियों के साथ परामर्श बैठक के बाद पलानीस्वामी ने चेताया कि संक्रमण के समुदाय के स्तर पर फैलने का डर है और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे संक्रमण उन्मूलन के लिए उठाए गए कदमों का पालन करने में सहयोग करें।

चेन्नई, नौ अप्रैल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के संबंध में फैसला विशेषज्ञों की सलाह और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखकर किया जाएगा।

तमिलनाडु में दर्जनों सरकारी समितियों के साथ परामर्श बैठक के बाद पलानीस्वामी ने चेताया कि संक्रमण के समुदाय के स्तर पर फैलने का डर है और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे संक्रमण उन्मूलन के लिए उठाए गए कदमों का पालन करने में सहयोग करें।

सचिवालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर फैसला कई चीजों पर निर्भर करेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘फैसला बीमारी की स्थिति को देखकर लिया जाएगा... यह संक्रामक है और मरीजों की संख्या अभी बढ़ रही है, फिलहाल 738 लोग संक्रमित हैं और इन चीजों पर भी ध्यान दिया जाएगा।’’

संक्रमण के मामलों में वृद्धि के संबंध में मुख्यमंत्री के बयान को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सा विशेषज्ञों की 19 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, उनकी सलाह और कोविड-19 से निपटने के लिये सरकार द्वारा गठित 12 पैनलों से सलाह-मशविरा करने के बाद फैसला किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड