देश की खबरें | कर्नाटक में बोर्ड और निगमों में रिक्त पदों पर नियुक्तियों पर फैसला 16 जुलाई को होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के विभिन्न बोर्ड और निगमों के शेष सदस्यों की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय 16 जुलाई को बेंगलुरु में लिया जाएगा।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के विभिन्न बोर्ड और निगमों के शेष सदस्यों की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय 16 जुलाई को बेंगलुरु में लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला नामों को अंतिम रूप देने से पहले विस्तृत चर्चा के लिए 16 जुलाई को राज्य का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुरजेवाला के साथ बृहस्पतिवार को पहले दौर की चर्चा सार्थक रही। उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार भी बैठक में मौजूद थे।

राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होने से पहले सिद्धरमैया ने कहा, "सुरजेवाला 16 जुलाई को बेंगलुरु जाएंगे, इसके बाद हम सूची को अंतिम रूप देंगे।"

राज्य के विभिन्न बोर्ड और निगमों में अधिकांश शीर्ष पदों पर मुख्यतः विधायकों को नियुक्त किया जाता है, हालांकि विभिन्न स्तरों पर पद खाली हैं और जारी भर्ती अभियानों के माध्यम से उन्हें भरा जा रहा है।

कर्नाटक सरकार ने एक जून, 2023 से 26 जनवरी, 2024 के बीच 42 विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को बोर्ड व निगमों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था। इन पदों पर नियुक्त व्यक्तियों को कैबिनेट रैंक और संबंधित लाभ प्रदान किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड