देश की खबरें | सरपंच हत्याकांड के आरोपी कराड की आरोप मुक्त करने की अर्जी पर फैसला 22 जुलाई को: निकम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले की एक विशेष अदालत सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े मामले के मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड की उसे आरोप मुक्त करने के अनुरोध वाली याचिका पर 22 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी। विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने सोमवार को यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, सात जुलाई महाराष्ट्र के बीड जिले की एक विशेष अदालत सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े मामले के मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड की उसे आरोप मुक्त करने के अनुरोध वाली याचिका पर 22 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी। विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कराड फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में है। उसने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत स्थापित अदालत में अप्रैल में याचिका दायर कर खुद को मामले में आरोप मुक्त करने का अनुरोध किया था। कराड ने दलील दी थी कि सरपंच हत्याकांड में उसके खिलाफ कोई प्राथमिक सबूत नहीं है।

निकम ने कराड की याचिका पर अभियोजन पक्ष की दलीलें पेश कीं और उसके खिलाफ पुलिस की ओर से जुटाए गए सबूत अदालत के समक्ष पेश किए।

विशेष लोक अभियोजक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अदालत वाल्मीक कराड की उसे आरोप मुक्त करने के अनुरोध वाली याचिका पर 22 जुलाई को फैसला सुनाएगी। अभियोजन पक्ष ने एक अलग याचिका में आरोपी की संपत्ति जब्त करने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है। सहायक अभियोजक बालासाहेब कोल्हे ने याचिका पर दलीलें पेश कीं, जिस पर अदालत उसी दिन (22 जुलाई) आदेश पारित करेगी।’’

निकम ने बताया, ‘‘कुछ अन्य आरोपियों ने भी अपनी संपत्ति जब्त करने की अनुमति न देने का अनुरोध करते हुए याचिकाएं दायर की हैं। इन याचिकाओं पर भी 22 जुलाई को फैसला आएगा।’’

किसी मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद आरोपी को बरी किया जा सकता है, अगर अदालत की राय में उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध नहीं बनता है। फिर आरोपी को मामले में मुकदमे से गुजरने की जरूरत नहीं होती।

बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को एक ऊर्जा कंपनी को कथित तौर पर निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास करने पर अगवा कर लिया गया था और कठोर यातनाएं दी गई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

मामले में अब तक कराड सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उन पर कठोर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने हत्या मामले और दो संबंधित अपराधों में अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी