देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा विधायक पडलकर की पीठासीन अधिकारी और मंत्री से बहस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गोपीचंद पडलकर की शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पीठासीन अधिकारी और एक मंत्री के साथ बहस हो गई। इससे एक दिन पहले पडलकर के समर्थकों की विधान भवन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) समर्थकों के साथ झड़प हो गई थी।

मुंबई, 18 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गोपीचंद पडलकर की शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पीठासीन अधिकारी और एक मंत्री के साथ बहस हो गई। इससे एक दिन पहले पडलकर के समर्थकों की विधान भवन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) समर्थकों के साथ झड़प हो गई थी।

यह वाकयुद्ध उस समय हुआ, जब पडलकर ने शिक्षकों की सीधी भर्ती के संबंध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और वीजेएनटी समुदायों पर प्रभाव पड़ रहा है।

जब पडलकर बोल रहे थे, तब पीठासीन अधिकारी समीर कुणावार ने उनसे सीधा और स्पष्ट प्रश्न पूछने का अनुरोध किया।

इस पर भाजपा विधायक ने दलील दी कि यह मुद्दा किसी सीधे प्रश्न के जरिये कैसे समझा जा सकता है। उन्होंने गुस्से में कहा, "मेरा ध्यानाकर्षण नोटिस रद्द कर दीजिए। मुझे कोई जवाब नहीं चाहिए।’’

राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने भाजपा विधायक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुद्दा महत्वपूर्ण था और जब ध्यानाकर्षण नोटिस लिया गया, तब आप उपस्थित नहीं थे। मैंने अध्यक्ष से कहा था कि आपकी उपस्थिति में इसे दोबारा लिया जाए।’’

पडलकर के ऊंची आवाज में बोलने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे विनम्रता से बात कर रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड