विदेश की खबरें | पूर्वी यूक्रेन के शहर पर रूस के हमले में मृतक संख्या बढ़कर सात हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को दो रूसी मिसाइलों से दोनेत्स्क क्षेत्र में पोकरोव्स्क शहर के मध्य में हमला किया गया। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को दो रूसी मिसाइलों से दोनेत्स्क क्षेत्र में पोकरोव्स्क शहर के मध्य में हमला किया गया। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दोनेत्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा कि ये हमले 40-40 मिनट के अंतराल पर हुए। उन्होंने कहा कि हमले में नौ और पांच मंजिला इमारतें, आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हमले में एक होटल भी क्षतिग्रस्त हो गया जहां विदेशी पत्रकार ठहरते थे। इसके अलावा भोजनालयों, दुकानों और प्रशासनिकों भवन को भी नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने कहा कि रूस के आंशिक कब्जे वाले क्षेत्र में उस जगह पर ये हमले किए गए जिस पर अब भी यूक्रेन का कब्जा है।

यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि हमले में यूक्रेन की सरकारी आपदा सेवा के एक स्थानीय अधिकारी सहित पांच लोग मारे गए ओर 31 अन्य लोग घायल हो गए। क्लिमेंको ने कहा कि घायलों में 19 पुलिसकर्मी, पांच बचावकर्मी और एक बच्चा शामिल है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर पूर्वी यूक्रेन में ‘‘तबाही’’ मचाने का आरोप लगाया।

युद्ध में रूसी मिसाइलों, ड्रोन और तोप से बार-बार नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन का कहना है कि उसकी सेनाएं केवल सैन्य संपत्ति को निशाना बनाती हैं और दावा किया कि अन्य क्षति यूक्रेनी वायु रक्षा हथियारों के कारण हुई है। किसी भी पक्ष के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।

गवर्नर ओलेह सिनिहुबोव ने कहा कि खारकीव क्षेत्र में क्रुहलियाकिव्का शहर पर देर रात हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू